About DG
Shri Praveen Kumar, IPS, is the Director General of the Indo-Tibetan Border Police (ITBP). A 1993-batch officer of the West Bengal cadre, he holds an M.Phil. degree from the University of Madras and has completed the Course on National Defence and Strategic Studies at the National Defence College, New Delhi.
Before assuming charge of the ITBP, Shri Praveen Kumar served as Special Director in the Intelligence Bureau (IB), where he held several key assignments from 2009 to 2025 in areas related to national security and intelligence management.
Earlier in his career, he served with distinction in the West Bengal Police, holding important field assignments as Superintendent of Police in Cooch Behar, West Midnapore, North 24-Parganas and South 24-Parganas districts. As Deputy Inspector General of Police, Midnapore Range, he led critical security operations in the anti-Naxal theatre of Midnapore and adjoining districts.
In recognition of his professional excellence and dedicated service, Shri Praveen Kumar has been conferred with the Indian Police Medal, the President’s Police Medal, the Police (Special Duty) Medal, the Police Antrik Suraksha Seva Padak and the Asadharan Asuchana Kushalata Padak.
महानिदेशक के बारे में
श्री प्रवीण कुमार, भा.पु.से., भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक हैं। वे पश्चिम बंगाल कैडर के 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की तथा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (National Defence College) से राष्ट्रीय रक्षा एवं सामरिक अध्ययन पाठ्यक्रम को पूर्ण किया।
आईटीबीपी का दायित्व संभालने से पूर्व, श्री प्रवीण कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक (Special Director) के पद पर कार्यरत रहे, जहाँ उन्होंने वर्ष 2009 से 2025 तक आंतरिक सुरक्षा एवं गुप्तचर प्रबंधन से संबंधित अनेक महत्त्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
प्रशासनिक सेवा के प्रारंभिक चरण में, उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। इस क्रम में, उन्होंने कूच-बिहार, पश्चिम मिदनापुर, उत्तर 24-परगना तथा दक्षिण 24-परगना जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया तथा मिदनापुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा अभियानों का प्रभावी नेतृत्व किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा, प्रशासनिक दक्षता और अदम्य निष्ठा के लिए श्री प्रवीण कुमार को भारतीय पुलिस पदक (IPM), राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPM), पुलिस (विशेष ड्यूटी) पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक तथा असाधारण आसूचना कुशलता पदक से सम्मानित किया गया है।